बीकानेर: रेलवे स्टेशन के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, मालिक पहुंचा थाने
बीकानेर: रेलवे स्टेशन के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, मालिक पहुंचा थाने
बीकानेर। गंगाशहर रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 9 जुलाई 2026 की सुबह की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गोपाल अग्रवाल, निवासी गोपेश्वर बस्ती, ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के सामने गंगाशहर रोड स्थित वृंदावन होटल के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। परिवादी के अनुसार मोटरसाइकिल को काफी तलाश किया गया, लेकिन 20 अगस्त तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर मोटरसाइकिल और आरोपी की तलाश कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ