महिला के कान से सोने की बाली तोडक़र भागे बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस
महिला के कान से सोने की बाली तोडक़र भागे बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार युवक महिला के कान से सोने की बाली खींचकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रमेश चन्द्र रतन, जयनारायण व्यास कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह करीब 10:58 बजे वह अपनी पत्नी, जिसके पैर की सर्जरी हो रखी है, को घर के सामने स्थित पार्क से घुमाकर वापस ला रहा था।
इसी दौरान पार्क में दो युवक पेड़ों की छंटाई करने के बहाने उनसे बातचीत करने लगे। आरोप है कि जब वे पार्क से निकलकर घर की ओर जा रहे थे, तभी उनमें से एक युवक, जिसने नारंगी-पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, बाइक से पीछे आया और उनकी पत्नी के कान से सोने की बाली खींचकर फरार हो गया।
घटना के बाद परिवादी ने पुलिस को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ