नखत बन्ना मंदिर जाने के लिए दो बच्चों की मां अचानक हुई लापता एक युवक पर जताया शक
नखत बन्ना मंदिर जाने के लिए दो बच्चों की मां अचानक हुई लापता एक युवक पर जताया शक
नाल। नाल बड़ी से 32 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपनी मौसी की बेटी के साथ चारणवाला स्थित नखत बन्ना मंदिर जाने के लिए बस से रवाना हुई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस के अनुसार नाल बड़ी निवासी सुरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन 15 सितंबर को अपने पति और दो बच्चों के साथ नाल बड़ी स्थित अपने भाई के घर आई हुई थी।रिपोर्ट के अनुसार 16 सितंबर की सुबह मौसी की बेटी का फोन आया और उसने बताया कि वह चारणवाला स्थित नखत बन्ना मंदिर जा रही है। उसने बहन को भी साथ भेजने के लिए कहा। इसके बाद सुरेन्द्र सिंह ने संजू को चारणवाला जाने वाली बस में बैठा दिया।शाम तक संजू वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सोना कंवर से संपर्क करने पर उसने बताया कि बहन शाम को यह कहकर वहां से चली गई थी कि उसकी मां का फोन आ रहा है और वह गांव जा रही है। इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।रिपोर्ट में परिजनों ने तलाश के दौरान जानकारी मिलने का उल्लेख किया है कि बहन के शोभासर निवासी पूनम सिंह पुत्र भंवरसिंह के साथ जाने की संभावना हो सकती है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुभाषचंद को सौंपी गई है। पुलिस महिला की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ