Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों की मौत, महिला का सिर धड़ से अलग हुआ

rk
2 months ago
बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों की मौत, महिला का सिर धड़ से अलग हुआ

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों की मौत, महिला का सिर धड़ से अलग हुआ

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में महिला अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। गांव के कुएं से देर रात दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कपासन उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।मामला जिले के कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे का है। कपासन थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया- 7 बजे सूचना मिली थी कि काछियाखेड़ी रेलवे पुलिया के पास एक महिला उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था।

 सिर धड़ से अलग हो चुका था। जिससे महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी। शव को कपासन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। इस दौरान जानकारी मिली कि काछियाखेड़ी गांव से एक महिला अणछी (25) पत्नी पारस कच्छवा अपने दो बच्चों सोनू (5) और मोनू (4 महीने) के साथ लापता हो गई। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 8ः30 बजे सूचना मिली कि गांव में एक कुएं में दो बच्चों के शव देखे गए हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: