Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शनि वक्री-गुरु अतिचारी, जुलाई के महीने में अमीर होंगी ये 5 राशियां

rk
7 hours ago
शनि वक्री-गुरु अतिचारी, जुलाई के महीने में अमीर होंगी ये 5 राशियां

शनि वक्री-गुरु अतिचारी, जुलाई के महीने में अमीर होंगी ये 5 राशियां

साल का सातवां महीना जुलाई शुरू होने वाला है और यह महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है. इस महीने चातुर्मास भी शुरू होने वाला है. चातुर्मास से ही भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में आ जाता है. दूसरा, अभी गुरु उच्च अवस्था में हैं, लेकिन अतिचारी चल रहे हैं. इसके अलावा, इस महीने सूर्य, बुध और गुरु का त्रिग्रही योग भी बनने वाला है. 27 जुलाई को शनि वक्री भी होंगे. इससे पहले गुप्त नवरात्र भी आएंगे. एस्ट्रोलॉजर जीतू आचार्या ने बताया कि यह महीना 5 राशियों को मालामाल बनाने वाला है.
 
मेष राशि
जुलाई का महीना मेष राशि वालों के लिए कर्म और अनुशासन का रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन सफलता के लिए वाणी पर संयम रखना होगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को निवेश में जल्दबाजी से बचना चाहिए. परिवार का सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह लाभदायक साबित होगी. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें. आंखों से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृष राशि
यह महीना आपकी प्रतिष्ठा और आर्थिक उन्नति का रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ मिलने की संभावना है. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मानसिक भटकाव से बचें और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन संक्रमण से बचाव जरूरी रहेगा.

शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि
सूर्य और बुध के प्रभाव से आत्मविश्वास पूरे महीने ऊंचा रहेगा. करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. धन लाभ के अवसर बनेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी. हालांकि अहंकार और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.

कर्क राशि
जुलाई में धैर्य और संतुलन से काम लेना आपके लिए सबसे बड़ी ताकत रहेगा. नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. महीने के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.

सिंह राशि
महीने की शुरुआत में मानसिक तनाव कम होगा और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन क्रोध और विवाद से बचना जरूरी होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. यदि पहले से कोई उपचार चल रहा है तो दवाइयों में लापरवाही न करें.

शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.

कन्या राशि
आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिलेंगे. नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा. स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा.

शुभ रंग: हरा
उपाय: प्रतिदिन भगवान कृष्ण की आरती करें.

तुला राशि
यह महीना मेहनत का फल दिलाने वाला रहेगा. करियर और कारोबार में धीरे-धीरे स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. खानपान में सावधानी रखें और मसालेदार भोजन से बचें. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.

शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि
जुलाई में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. यात्रा के योग बन सकते हैं और नए अवसर प्राप्त होंगे. किसी भी नए कार्य के लिए कर्ज लेने से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें.

शुभ रंग: लाल
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि
यह महीना करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति लेकर आएगा. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बनेंगे. आलस्य छोड़कर मेहनत बढ़ाने से सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए जुलाई मेहनत का प्रतिफल देने वाला रहेगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें. व्यापार में अधिक समय देने से लाभ मिलेगा. काम टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: