Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने मचाया जमकर आतंक, महिला यात्री को काटा

rk
2 weeks ago
रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने मचाया जमकर आतंक, महिला यात्री को काटा


रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने मचाया जमकर आतंक, महिला यात्री को काटा
बीकानेर। बीकानेर शहर के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि यहां रोजाना बंदर यात्रियों को काटने के साथ-साथ उनका सामान भी छीनकर ले जा रहे हैं। स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में पिछले कई महीनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे यात्रियों में डर का माहौल है। पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने इस मुद्दे पर मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भी दिया है।
सोमवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक बंदर ने महिला यात्री को काट लिया। वहीं एक अन्य घटना में बंदर एक पुरुष यात्री के कंधे पर चढ़ गया, जिससे वह संतुलन खोकर गिर पड़ा। स्टेशन पर मौजूद बच्चों को भी बंदर लगातार परेशान कर रहे हैं, जिससे अभिभावक चिंतित नजर आ रहे हैं।
रेलवे प्रशासन ने इस समस्या को लेकर नगर निगम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यात्रियों का कहना है कि दिनभर बंदर प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया में घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
आवारा कुत्तों से भी परेशानी
सिर्फ बंदर ही नहीं, बल्कि आवारा कुत्तों ने भी स्टेशन परिसर में परेशानी बढ़ा रखी है। कुत्ते पूरे क्षेत्र में घूमते रहते हैं और कई बार यात्रियों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यात्रियों की मांग
यात्रियों ने रेलवे और नगर निगम प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि स्टेशन पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: