खुलासा न्यूज, बीकानेर। मोबाइल छीनाझपटी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में अल्ताफ हुसैन ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके पास से अज्ञात लोग मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमेन्द्र सोनी व ताराचंद जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी धमेन्द्र के खिलाफ पूर्व में भी छीनाझपटी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है ।फिलहाल पुलिस टीम आरोपियोंं से पुछताछ कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ