Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर पीबीएम अस्पताल के विस्तार को लेकर विधायक सिद्धि कुमारी की पहल, चिकित्सा मंत्री को भेजा विस्तृत प्रस्ताव

rk
2 months ago
बीकानेर पीबीएम अस्पताल के विस्तार को लेकर विधायक सिद्धि कुमारी की पहल, चिकित्सा मंत्री को भेजा विस्तृत प्रस्ताव

बीकानेर पीबीएम अस्पताल के विस्तार को लेकर विधायक सिद्धि कुमारी की पहल, चिकित्सा मंत्री को भेजा विस्तृत प्रस्ताव
बीकानेर। बीकानेर में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी ने पीबीएम अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और सुधार हेतु राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्य के चिकित्सा मंत्री, को एक विस्तृत पत्र भेजा गया है, जिसमें अस्पताल की वर्तमान स्थिति और बढ़ते मरीज भार को देखते हुए कई आवश्यक सुधारों की मांग की गई है। भाजपा नेता मोहन सुराणा, कुनाल कोचर और मनीष सोनी ने सभी बिंदुओं पर सुझाव दिए और विस्तृत चर्चा कर इस प्रस्ताव को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए विधायिका सिद्धि कुमारी से इसे शीघ्र लागू करवाने का आग्रह किया। पत्र में प्रमुख रूप से सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल ब्लॉक की स्थापना, मरीजों की सुविधा के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला एवं बच्चों के अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, तथा आपातकालीन सेवाओं को केंद्रीकृत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। साथ ही, अस्पताल के कुशल संचालन के लिए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की मांग भी की गई है। यह पहल बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: