Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

विधायक मेघवाल ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनसुनवाई में आए 352 प्रकरण

Bansal
3 months ago
विधायक मेघवाल ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनसुनवाई में आए 352 प्रकरण

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मंगलवार को पूगल पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई की। उपखंड अधिकारी पुगल दिव्या विश्नोई, विकास अधिकारी विनेश कुमार, तहसीलदार दुलाराम बाजिया, ब्लाक शिक्षा अधिकारी मुकेश भारती, कृषि अधिकारी तीर्थ सिंह, आईजीएनपी के अभियंता दीपांकर शर्मा, अनिल कैथल, जलदाय विभाग के अभियंता मुकेश पुरी, पीडब्ल्यूडी के अभियंता राकेश आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
इस दौरान विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की नियुक्ति, अतिक्रमण हटाने, रास्ता खोलने सहित विभिन्न समस्याएं रखी।

 

जिनके समाधान के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया और कहा कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में होना, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसमें अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभाएं। 
इस दौरान सिध्दार्थ सिंह, डूंगर राम सेन, देवीलाल मेघवाल, सवाई सिंह तंवर, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम सहू, राकेश सहोत्रा, काशी शर्मा, मण्डी के पूर्व चैयरमेन इस्माइल खा, राकेश सारण, यूनुस खान, हाकम खान, करीम खान, मोहम्मद अली, खलील खान, मुकन सिंह, गुलशेर, सतपाल गोदारा, गोपीराम नायक, ईशरराम मेघवाल, शब्बीर आदि मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान 352 परिवेदनाएं प्राप्त हुई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: