Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विधायक जेठानंद व्यास का तीर लगा निशाने पर तो अर्जुन अवार्डी रजत चौहान ने बनाया नया राज्य स्तरीय रिकॉर्ड

6 hours ago
विधायक जेठानंद व्यास का तीर लगा निशाने पर तो अर्जुन अवार्डी रजत चौहान ने बनाया नया राज्य स्तरीय रिकॉर्ड


विधायक जेठानंद व्यास का तीर लगा निशाने पर तो अर्जुन अवार्डी रजत चौहान ने बनाया नया राज्य स्तरीय रिकॉर्ड 
बीकानेर।  राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में शनिवार को यहां रेलवे ग्राउंड मे सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नगर विधायक जेठानंद व्यास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ तीर चलाकर किया। उनका तीर निशाने पर लगा तो मैदान तालियों से गूंज उठा। पहले ही दिन हुए मुकाबले में जाने-माने तीरंदाज अर्जुन अवार्डी रजत चौहान ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया राज्य स्तरीय रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने 720 में से 712 अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया तो मैदान उनके सम्मान में बार-बार तालियां बजाता रहा।
इससे पहले राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर अपने संबोधन में विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस बार यहां पहुंचे सभी खिलाडिय़ों को सरकार ने पहले ही दिए की घोषणा कर दी है सरकार के मनसा स्पष्ट है कि वह खेलों को बढ़ावा देना चाह रही है उन्होंने आयुष को को राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए बीकानेर का चयन करने पर बधाई दी तथा बीकानेर में अच्छा खेल माहौल बनाने के लिए सभी को शुभकामनाएं भी थी। उन्होंने कहा कि यहां सम्मान मेरा नहीं होना चाहिए बल्कि आयोजको का होना चाहिए जिन्होंने यहां पर इतनी अच्छी व्यवस्थाएं कर रखी है। इससे बीकानेर में खेलों का अच्छा वातावरण बन रहा है।
राजस्थान तीरंदाजी संघ के आजीवन अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां पर पूर्व में नौ बार राज्यस्तरीय  टूर्नामेंट हो चुके हैं। बीकानेर में तीरंदाजी को लेकर युवाओं में जोश है। उन्होंने बताया कि यहां अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। बीकानेर पहले भी कई सफल राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का उत्कृष्ट आयोजन कर चुका है और उन्हें विश्वास है कि इस बार भी राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप खिलाडिय़ों और दर्शकों के लिए यादगार साबित होगी।
्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान में तीरंदाजी खेल का वातावरण लगातार मजबूत हुआ है। प्रदेश के तीरंदाज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। खिलाडिय़ों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और संघ के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज राजस्थान तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
आयोजन सचिव तथा भारतीय तीरदांजी टीम के कोच अनिल जोशी ने कहा कि बीकानेर ने राजस्थान में तीरंदाजी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और खेल आयोजनों ने प्रदेश में तीरंदाजी को नई दिशा दी है। बीकानेर लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रहा है, जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा। इसलिए यह प्रतियोगिता खिलाडिय़ों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और प्रत्येक प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित है। 
इस अवसर पर तीरंदाजी संघ के टेक्निकल ऑफिशल सोमेश शर्मा, सुनील चौधरी, पैरालंपियन श्याम सुंदर स्वामी, कोच गणेश व्यास, नेशनल उदघोषक रविन्द्र हर्ष, मनोज व्यास, किशन चौधरी, परमेश्वरी चौधरी, जिला तीरंदाजी संघ के पूर्व सचिव शक्ति रतन रंगा, वर्तमान सचिव शिवरतन रंगा, सुभाष जोशी, भंवर लाल व्यास, मारकंडेय पुरोहित सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। 
यह रहा आज का परिणाम
बीकानेर के रेलवे ग्राउंड में शुरू हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन अनेक रोचक मुकाबले हुए। इस दौरान रिकवर, कंपाउंड राउंड की महिला व पुरुषों की रैंकिंग के अनेक राउंड के मुकाबले हुए। इसमें अर्जुन अवार्ड प्राप्त डीवाईएसपी रजत चौहान ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोडक़र अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बना कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 720 में से 712 अंक प्राप्त कर बड़ा राज्य स्तरीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं दी।
रिकवर मैन मुकाबले में महेश कुमावत नागौर प्रथम, यशवंत कुमावत द्वितीय तथा बाड़मेर के कृष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।  इसी तरह कंपाउंड मैन मुकाबले में रजत चौहान सीकर प्रथम, आर्यन पारीक हनुमानगढ़ द्वितीय तथा मुकुल शर्मा सीकर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कंपाउंड वूमेन मुकाबले में प्रिया गुर्जर धौलपुर प्रथम, शिवानी सीकर द्वितीय, स्वाति दुदवाल सीकर तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह रिकवर वूमेन मुकाबले में अमनदीप कौर प्रथम, हरप्रीत कौर दिव्तीय तथा कल्पना रैगर गंगानगर तीसरे स्थान पर रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: