11 को विधायक डॉ. विश्वनाथ सुनेंगे क्षेत्र के लोगोंं की समस्याएं
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पूगल- खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल 11 अगस्त 2026 मंगलवार को पंचायत समिति पुगल में ब्लाक स्तरीय जनसुनवाई करेगे। प्रवक्ता देवीलाल मेघवाल ने बताया खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल उपखंड स्तरीय लगातार जनसुनवाई कर रहे हैं। विधायक डॉ मेघवाल इससे पुर्व उपखंड छतरगढ़ में ब्लाक स्तरीय जनसुनवाई की खाजुवाला नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका खाजूवाला में जनसुनवाई रखी।
विधानसभा मुख्यालय पंचायत समिति खाजूवाला में जनसुनवाई की अब पंचायत समिति मुख्यालय पुगल में ब्लाक स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति पुगल सभागार में रखी है। जिसमें उपखंड अधिकारी पुगल की अध्यक्षता राजस्व, चिकित्सा, शिक्षा, क़ृषि, विधुत जलसंसाधन, पीएचडी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ