Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

विधायक भाटी ने आमजन से किया संवाद, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

rk
7 hours ago
विधायक भाटी ने आमजन से किया संवाद, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने शनिवार को अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान ग्राम लाखासर एवं सिन्दूका पाबूसर का दौरा कर कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक भाटी ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के निर्देश दिए।


ग्राम लाखासर में विधायक भाटी ने ग्राम पंचायत के माध्यम से नई पेयजल पाइपलाइन की स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ करवाने, पशु खेली का निर्माण कराने तथा नाथों के बास के समीप तीन नए विद्युत पोल स्थापित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए जियो का मोबाइल टावर स्थापित करवाने का आश्वासन दिया।

 


ग्राम सिन्दूका पाबूसर में वर्षों से चली आ रही विद्युत समस्या का स्थायी समाधान करते हुए 45 केवी का हटाकर 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त गांव के बीचों-बीच तथा विद्यालय परिसर के समीप से गुजर रही पुरानी एवं जर्जर 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन को सुरक्षा की दृष्टि से गांव के बाहर स्थानांतरित किया गया, जिससे ग्रामीणों एवं विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विधायक भाटी ने गांव में विगत 10-12 वर्षों से पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिन पांच घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था, वहां पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पुराने जीएलआर तक लगभग 200 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव की पेयजल वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए 35-35 घरों के दो जोन बनाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने, पशु खेली निर्माण, जीएलआर की मरम्मत तथा वाल्व चैंबर निर्माण के निर्देश भी दिए गए।

 


विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि डीएमएफटी फंड से लगभग 46 लाख रुपये की लागत से ग्राम सिन्दूका, लुंबासर, बिश्नोइयों का बेरा एवं बागड़ावत नगर में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

 


विधायक भाटी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 


क्षेत्रीय प्रवास के दौरान खिंव सिंह अग्नेऊ, राणासर सरपंच पृथ्वी सिंह,गुड़ा के पूर्व सरपंच राम सिंह,सूरजमाल सिंह,अमर सिंह,बच्चन सिंह,फतेह सिंह,मदन सिंह,चतर सिंह सिंदूका,प्रेम सिंह सिंदूका,मदन सिंह लाखासर,बादर सिंह सिंदूका,हनुमान सिंह,गणपत सिंह,जेठू सिंह,कुशाल सिंह,भंवर सिंह,मल्लू सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: