Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

विधायक अंशुमान सिंह भाटी के प्रयास रंग लाए – इन ग्राम पंचायत क्षेत्र को मिली 4 जी मोबाइल नेटवर्क (संचार) सेवा की सौगात

rk
5 months ago
विधायक अंशुमान सिंह भाटी के प्रयास रंग लाए – इन ग्राम पंचायत क्षेत्र को मिली 4 जी मोबाइल नेटवर्क (संचार) सेवा की सौगात

विधायक अंशुमान सिंह भाटी के प्रयास रंग लाए – इन ग्राम पंचायत क्षेत्र को मिली 4 जी मोबाइल नेटवर्क (संचार) सेवा की सौगात

बीकानेर। दिनांक : 19 जनवरी 2026 – श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी द्वारा भारत सरकार के संचार विभाग को लिखे गए पत्र का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

विधायक भाटी ने बताया कि नव सृजित ग्राम पंचायत 7 एएम अखूसर के अंतर्गत आने वाले गांव अन्नेवाला, सांचू, अखूसर, कब्रेवाला, तथा इसी क्रम में नवीन ग्राम पंचायत बिकेंद्री के 3 KWM आबादी, 2 BLM नया गांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों को 4G मोबाइल नेटवर्क सुविधा का लाभ मिलेगा।

विधायक भाटी ने कहा कि केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि संबंधित प्रकरण की विभागीय जांच के उपरांत क्षेत्र को डिजिटल भारत निधि (DBN) की 4G संतृप्ति योजना में सम्मिलित कर लिया गया है। पत्रानुसार 7 एम (अखूसर) गांव में 4G मोबाइल साइट को On-Air कर दिया गया है, जबकि विकेंद्री गांव को भी योजना में शामिल करते हुए दिसंबर 2026 से 4G मोबाइल सेवा प्रारंभ की जाएगी।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क केवल संचार सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, व्यापार और प्रशासनिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, संचार मंत्रालय एवं माननीय केंद्रीय संचार मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: