खुलासा न्यूज,बीकानेर। लापता व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडंूगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के कालू रोड़ स्थित वन क्षेत्र की है। जहां पर व्यक्ति का शव मिला है जो कि दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान हंसराज मेघवाल के रूप में हुई है।
इसी को लेकर मृतक के पुत्र ने पूर्व में अपने पिता के लापता हो जाने की रिपोर्ट दी थी। जिसके बाद आज शव मिला है। माना जा रहा है कि गर्मी में पानी की कमी के चलते बेहोश हो जाने के बाद व्यक्ति की मौत हो गयी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ