Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर मौके से हुए फरार

rk
4 months ago
बीकानेर: बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर मौके से हुए फरार

बीकानेर: बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर मौके से हुए फरार 
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हिम्मटसर के दुदास बास निवासी पवन राठी ने इस संबंध में नोखा थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। राठी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 21 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे अपनी स्कूटी से ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम को हिम्मटसर के नायकों के मोहल्ले में छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी स्कूटी के आगे आकर रास्ता रोक लिया। 

कार से दिनेश सिंह उर्फ दिनेशा, जितेंद्र सिंह राजपूत (निवासी हिम्मटसर), अमर सिंह उर्फ बबलू, गजेंद्र पारीक (निवासी काकड़ा) और एक अन्य व्यक्ति धारदार हथियार व लोहे के पाइप लेकर बाहर निकले। दिनेश सिंह ने जान से मारने की नीयत से लोहे के पाइप से पवन राठी पर वार किया, जिससे वह स्कूटी सहित नीचे गिर गए। पवन राठी ने भागकर पास के एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने भी उन्हें मारने के लिए उस मकान में घुसने का प्रयास किया। हालांकि, पड़ोसियों को इकट्ठा होते देख सभी आरोपी अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने पवन राठी को धमकी दी कि अगली बार मौका मिलने पर उसे जान से मार देंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: