रथ खाना कॉलोनी महादेव मंदिर में हुआ चमत्कार, शिवलिंग पर बनी सांप की आकृति
रथ खाना कॉलोनी महादेव मंदिर में हुआ चमत्कार, शिवलिंग पर बनी सांप की आकृति
बीकानेर। सावन के महीने में बीकानेर में स्थित सभी मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सावन के महीने में भगवान शिव के पानी, दूध, शहद सहित कई प्रकार के वस्तुओं से अभिषेक किये जाते है। जिसमें रुद्राभिषेक की विशेष महत्ता है। मुस्कान ने बताया कि सावन के पूरे महीने भगवान शिव की विशेष आरती व अभिषेक किया जाता है। कॉलोनी सहित आसपास के श्रद्धालु भी सुबह शाम मंदिर में आते है। शाम को भगवान शिव का श्रंगार मुस्कान द्वारा किया जाता है जो कई सालों से उसे मंदिर में सेवा कर रही है और हर रोज अलग-अलग तरह के सिंगार करती है और पूजारी अमित व्यास द्वारा आरती की जाती है।जाता है। मुस्कान ने बताया कि चमत्कार को नमस्कार है अभिषेक के दौरान भगवान शिव की शिवलिंग पर जब पानी की धारा बह रही थी तो शिवलिंग पर सांप की आकृति स्वयं ही बन गई और ऊपर जहां पानी की धारा बह रही है वहां पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि एक सापं दूसरे सांप को कुछ कह रहा है। जैसे ही ये आकृति बनी तो मंदिर व आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया कि ये भगवान शिव का चमत्कार है तभी पानी की जलधारा से सांप बन गये है और ये मान्यता भी है कि सावन के महीन में भगवान के शिव के मंदिर में सांप का आना बहुत अच्छा माना जाता है और ये तो बड़ा चमत्कार है कि शिवलिंग पर सांप का आकृति बनने अदभुत है। उन्होने बताया कि सावन के महीेने में भगवान शिव के रुद्रअभिषेक का बहुत महत्व है जो भी ये अभिषेक करवाता है भगवान शिव प्रसन्न होते है। पुजारी अमित व्यास ने बताया सावन के दौरान रुद्राभिषेक करने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ