बीकानेर में नाबालिग बालिका लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बीकानेर में नाबालिग बालिका लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बीकानेर। शहर में नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका के पिता ने बीछवाल पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की बताई जा रही है। परिवादी ने आरोप लगाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिवादी के अनुसार, बेटी के लापता होने के बाद परिवार ने आसपास के पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पिता ने पुलिस से बेटी को तलाशने की गुहार लगाई। बीछवाल पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग बालिका का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ