Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नाबालिग ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ की शिकायत, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया

rk
6 hours ago
नाबालिग ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ की शिकायत, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया


नाबालिग ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ की शिकायत, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया
 बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में एक नाबालिग ने एक हिस्ट्रीशीट के खिलाफ पुलिस में शिकायत की जिस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु की। 
 पीडि़ता ने आरोपी पर ब्लैकमेल करने, धमकाने, जबरदस्ती करने और एक युवक के खिलाफ दबाव बनाकर बयान दिलवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की तथा उसके साथ फोटो खींच लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने मारपीट कर उससे एक युवक के खिलाफ जबरन बयान दिलवाए और उसे फंसाकर फांसी दिलाने की धमकी दी।पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके पिता को शराब पिलाकर उनसे मारपीट करवाता था। साथ ही आरोपी ने उसे नींद की गोलियां देकर माता-पिता की कोल्ड ड्रिंक में मिलाने के लिए भी धमकाया। पीडि़ता का कहना है कि मार्च माह से आरोपी लगातार उसे प्रताडि़त कर रहा है।
हैड कांस्टेबल धापा ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले ही श्रीडूंगरगढ़ थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: