श्रीकोलायत में जनसुनवाई के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगे मंत्री गोदारा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा 14 जुलाई को कोलायत में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित एवं जनसुनवाई करेंगे। गोदारा ने बताया कि पंचायत समिति, कोलायत में दोपहर 12 से 2 बजे तक लाभार्थी सम्मेलन होगा। इसके बाद दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि गोदारा द्वारा नवाचार करते हुए जिले की विभिन्न विधानसभा मुख्यालयों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से संवाद किया जा रहा है। गोदारा अब तक नोखा, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ में संवाद कर चुके हैं। इस दौरान प्रत्येक स्थान पर बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रहती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ