Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में पारा पहुंचा इतने डिग्री पार, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
1 week ago
बीकानेर में पारा पहुंचा इतने डिग्री पार, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर में पारा पहुंचा इतने डिग्री पार, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम 

बीकानेर। शहर में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। दिन के समय लोगों को तीखी धूप से थोड़ी राहत मिली है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम होकर 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का सीधा असर बीकानेर पर तो नहीं है मगर मौसम में बदलाव नजर आएगा।

मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में बारिश शून्य रही। आगामी दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव दिखेगा। इन दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 30 अक्टूबर को दिन का पारा उछलकर 35 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद 31 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ होगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री तक आ जाएगा। एक नवंबर को अधिकतम पारा 32 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: