Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मंडल में जल्द बढ़ेगी वांशिग लाईन की संख्या, कोटगेट-सांखला फाटक की समस्या को लेकर गंभीर दिखे मेघवाल

rk
1 month ago
मंडल में जल्द बढ़ेगी वांशिग लाईन की संख्या, कोटगेट-सांखला फाटक की समस्या को लेकर गंभीर दिखे मेघवाल

रेल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक: 
खुलासा न्यूज,बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलवे एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रेल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बीकानेर रेल मंडल में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेलवे अवसंरचना विकास तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। 


बैठक में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, रेलवे परिसंपत्तियों के प्रभावी उपयोग तथा क्षेत्र में रेल सेवाओं के निरंतर विस्तार पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनहित एवं यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  गौरव गोविल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए बीकानेर रेल मंडल की उपलब्धियों और प्रगतिशील परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल में रेलवे दोहरीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अंतर्गत मनहेरू-भिवानी रेलखंड (13 किलोमीटर) तथा रतनगढ़-चूरू रेलखंड (44 किलोमीटर) का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 24 जनवरी 2026 को चूरू-दूधवाखारा रेलखंड (29 किलोमीटर) में भी दोहरीकरण कार्य पूरा कर रेल संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इन खंडों में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली भी शुरू की जा चुकी है, जिससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और सुगम हुआ है।
गोविल ने बताया कि बीकानेर रेल मंडल के संपूर्ण 1780 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है।

वर्तमान में मंडल की 114 यात्री रेलगाडिय़ों तथा आवश्यकतानुसार संचालित मालगाडिय़ों का संचालन विद्युत इंजनों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल में वॉशिंग लाइन सुविधाओं के विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

 लालगढ़ में तीन नई वॉशिंग लाइनों को स्वीकृति मिल चुकी है तथा शीघ्र ही उनका निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। हनुमानगढ़ में एक वॉशिंग लाइन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसे जल्द ही गाडिय़ों के अनुरक्षण कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सूरतगढ़ में दो, हिसार में दो तथा भिवानी में एक नई वॉशिंग लाइन स्वीकृत हो चुकी है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद मंडल में वाशिंग लाइनों की संख्या वर्तमान 7 से बढ़कर 18 हो जाएगी।

 


बैठक के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी बीकानेर क्षेत्र में चल रही रेल विकास परियोजनाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

 

स्थानीय रेल सुविधाओं के प्रति गंभीर दिखे केंद्रीय मंत्री
मेघवाल ने स्थानीय रेल सुविधाओं एवं कोटगेट व सांखला रेलवे फाटकों से संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं रेलवे अधिकारियों को आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 


बैठक में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, पीडब्ल्यूडी एसई विमल गहलोत, सुमन छाजेड़, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव,  सहायक मंडल संरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन)  मुकेश यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: