बीकानेर: भीषण गर्मी के बीच इस जगह बड़ी संख्या में पहुंच रहे शहरवासी
बीकानेर: भीषण गर्मी के बीच इस जगह बड़ी संख्या में पहुंच रहे शहरवासी
बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच सादुल क्लब मैदान में आयोजित 'मेगा ट्रेड फेयर और फैमिली फन पार्क' बीकानेरवासियों के लिए मनोरंजन और शॉपिंग का पसंदीदा ठिकाना बन गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते शाम होते ही यहाँ हर उम्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला संचालक सुनील सिंह व साबिर खान ने बताया कि इस बार शहरवासियों के लिए विशेष रूप से 'मेट्रो डिज्नीलैंड' थीम तैयार की गई है। मेले का भव्य प्रवेश द्वार, न्यूयॉर्क सिटी थीम, नियाग्रा फॉल और आधुनिक एनिमेटेड सेल्फी पॉइंट्स लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां युवाओं में फोटो खिंचवाने का जबरदस्त क्रेज है। मनोरंजन जोन में देश के अत्याधुनिक और रोमांचक झूले लगाए गए हैं, जिनका बच्चे और युवा जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
इसके साथ ही, शॉपिंग के शौकीनों के लिए देश के कोने-कोने से आए हस्तशिल्प, घरेलू सामान, खिलौने और लेटेस्ट फैशन आइटम्स के स्टॉल्स लगाए गए हैं। खान-पान के शौकीनों के लिए फूड जोन में विभिन्न प्रांतों के प्रसिद्ध व्यंजन और चाट-चौपाटी उपलब्ध हैं। आयोजकों द्वारा आगंतुकों की सुविधा के लिए परिसर के अंदर ही निःशुल्क पार्किंग, पुख्ता सुरक्षा, साफ-सफाई और ठंडे पानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ