Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

Bansal
2 months ago
9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

 

बीकानेर, 4 अगस्त। अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त (रविवार) को अग्रवाल भवन, व्यास कॉलोनी में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर की जानकारी मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा ने कहा कि समाज सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है। इसी उद्देश्य से समिति द्वारा मारवाड़ हॉस्पिटल के सहयोग से यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने सर्व समाज से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की।
डॉ. वेद गोयल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नवनीत सुथार, डॉ. एम.जी. भट्टड़, डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम एवं डॉ. इमरान खान अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
मारवाड़ हॉस्पिटल के संपर्क अधिकारी सुनील शर्मा एवं डॉ. एम.जी. भट्टड़ ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिवर एवं हृदय संबंधी जांचों सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता के अंत में प्रदीप कुमार लाट एवं समिति के मंत्री मनीष चौधरी ने मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है तथा सभी से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर मारवाड़ हॉस्पिटल के प्रतिनिधि, अग्रवाल समाज चेतना समिति के पदाधिकारी, महिला कार्यकारिणी की सदस्याएं तथा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: