Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

rk
1 month ago
बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट
बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट 
 
 
बीकानेर। सीएमएचओ ऑफिस के सब स्टोर में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे वहां रखी दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सीएमएचओ ऑफिस में एंट्री गेट के पास ही पुराने टॉयलेट को सब स्टोर बनाया हुआ है, जिसमें आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाने वाले कैंपों की दवाएं और सर्जिकल आइटम रखे हुए थे। दोपहर बाद अचानक सब स्टोर से धुआं उठते देख ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने स्टोर का गेट खोला तो अंदर दीवार से लगे बिजली के स्विच बोर्ड से चिंगारियां निकल रही थीं।
 
गत्ते के कार्टन सुलग रहे थे। सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। सब स्टोर में एक अलमारी में रखी दवाएं बच गईं, जबकि दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। स्टोर में सर्दी, जुकाम, बुखार में काम आने वाली सामान्य दवाओं के साथ सीरिंज, फ्लूइड और स्प्रिट की बोतलें भी थीं, जो सरकार की ओर से निशुल्क सप्लाई के लिए भेजी गई थीं। इसके अलावा लोकल खरीद की दवाएं भी रखी थीं। नुकसान का आकलन अभी नहीं हुआ है।
 
टॉयलेट में चल रहा सब स्टोर, स्विच बोर्ड के तार खुले पड़े सीएमएचओ ऑफिस में दो-तीन बड़े स्टोर होने के बाद भी पुराने टॉयलेट को सब स्टोर बनाया हुआ है। बिल्डिंग में बिजली की सप्लाई देने के लिए स्विच बोर्ड भी इसी सब स्टोर में लगा हुआ है। बिजली के तार भी खुले रहते हैं। दरअसल भीषण गर्मी के मौसम में ऑफिस के सभी कमरों में एसी चलते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वायरिंग पुरानी हो चुकी है। बिजली का लोड ज्यादा होने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: