Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भाजपा मंडल अध्यक्ष पारीक के नेतृत्व में चिकित्साकर्मियों का किया गया सम्मान

rk
2 weeks ago
भाजपा मंडल अध्यक्ष पारीक के नेतृत्व में चिकित्साकर्मियों का किया गया सम्मान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बागड़ी जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का पुष्पगुच्छ भेंट कर, केक काटकर उनका सम्मान किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके समर्पण और मानव सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील बोथरा के नेतृत्व में डॉ. किशन चौहान, डॉ. एम.एल. पिलानिया, डॉ. जयनारायण बिश्नोई, डॉ. विनोद घोड़ेला, डॉ. सुमित माचरा, डॉ. अमित चौहान, डॉ. एस.एल. धारणिया, डॉ. इंदु बाला, डॉ. अमित बंसल सहित समस्त चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। नर्सिंग स्टाफ की ओर से बस्तीराम सहित चिकित्सा विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

 


भाजपा बीकानेर देहात जिला उपाध्यक्ष महेश झंवर ने कहा कि चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ मानव सेवा के सच्चे प्रहरी हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज की सेवा करते हैं। वहीं शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक ने कहा कि चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


कार्यक्रम में नोखा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष निर्मल भूरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजराम सूरजमल उपाध्याय, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोडाराम सिवर, उपाध्यक्ष पुखराज पंचारिया, निर्मल चोपड़ा, मंत्री हेमंत जोशी, सुरेश गहलोत, नरेंद्र चौहान, समाजसेवी धनराज गोलछा, पूर्व पार्षद मंगलाराम वाल्मीकि, सोशल मीडिया प्रभारी देवकिशन पंडित, राज पारीक, विष्णु पारीक, छत्रपाल सिंह, हार्दिक सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: