Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भाजपा में महापौर के दावेदारों का टिकट फाइनल, बस आधिकारिक घोषणा बाकी

Bansal sadi
6 hours ago
भाजपा में महापौर के दावेदारों का टिकट फाइनल, बस आधिकारिक घोषणा बाकी

भाजपा में महापौर के दावेदारों का टिकट फाइनल, बस आधिकारिक घोषणा बाकी

बीकानेर। नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस किसी भी व्यक्त अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। बस अब थोड़ा इंतजार ओर करना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा इस बार महापौर की दावेदारी करने वाले सभी नेताओं को पार्षद का चुनाव लड़ाने का मन बना चुकी है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं के नाम पर पार्टी स्तर पर लगभग सहमति बन चुकी है और टिकट भी करीब-करीब फाइनल माने जा रहे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय और प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।जानकारी के अनुसार भाजपा में महापौर के दावेदारों का टिकट अब लगभग फ़ाइनल है बस आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इसमें महावीर रांका, श्याम सिंह हाड़ला, सुशीला कंवर  राजपुरोहित, मोहन सुराणा, दीपक पारीक, सुरेंद्र सिंह शेखावत, गोपाल अग्रवाल और भगवान सिंह मेड़तिया के नाम प्रमुख है। 

भाजपा में महापौर के दावेदार

नजर इस बात पर भी है कि भाजपा महापौर पद के लिए दावेदारी रखने वाले नेताओं को चुनाव मैदान में उतारकर किस तरह का समीकरण तैयार करती है। इन नेताओं की स्थानीय स्तर पर सक्रियता और राजनीतिक पकड़ को देखते हुए इनके वार्डों में होने वाला चुनाव भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर, कांग्रेस में भी टिकट वितरण को लेकर मंथन जारी है। दोनों दलों के संभावित प्रत्याशियों की सूचियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई वार्डों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सूत्रों के स्तर पर सामने आ रहे नामों में से किन नेताओं को पार्टी चुनाव मैदान में उतारती है। ऐसे में दावेदारों की नजर प्रदेश नेतृत्व की अंतिम सूची पर टिकी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: