Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में आज तय होगा मेयर का दावेदार, जाने किनका नाम आगे

Bansal
2 months ago
बीकानेर में आज तय होगा मेयर का दावेदार, जाने किनका नाम आगे

बीकानेर में आज तय होगा मेयर का दावेदार, जाने किनका नाम आगे 

बीकानेर।  नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस के पार्षद अनिल कल्ला का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही अन्य पार्षदों ने भी अपनी दावेदारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक सिफारिशें पहुंचाई हैं। अनिल कल्ला के अलावा जावेद पड़िहार, दिलीप बांठिया, मकसूद अहमद और नवरतन डागा के नाम भी सामने आए हैं। मंगलवार रात तक अनिल कल्ला का नाम सबसे आगे रहा। मेयर पद के लिए नगर निगम परिसर में आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। भाजपा भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। जैसलमेर के एक रिसोर्ट में बाड़ेबंदी में शामिल सभी कांग्रेस पार्षदों के साथ पर्यवेक्षक ने मंगलवार को एक-एक करके बातचीत की। इस दौरान 28 पार्षदों ने अनिल कल्ला के नाम पर मुहर लगाई। अन्य पार्षदों ने पार्टी के साथ रहने की बात कही और कुछ अन्य नाम भी सुझाए। 


आज दोपहर पार्टी का टिकट और मेयर पद के लिए आवेदन होगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस एक के बजाय दो आवेदन कर सकती है। दूसरा आवेदन डमी कैंडिडेट के रूप में हो सकता है। फिलहाल अनिल कल्ला के साथ जावेद पड़िहार, मकसूद अहमद और दिलीप बांठिया के नाम भी सामने आ सकते हैं। मेयर पद के लिए अश्वनी मिड्ढा  का नाम भी सामने आया है। उनके भाई अरविन्द मिड्ढा  ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक अपनी बात पहुंचाई है।  भारतीय जनता पार्टी से भी मेयर पद के लिए दावेदारी की जाएगी। भाजपा नेता श्याम सिंह हाडलां, सुरेंद्र सिंह शेखावत और भगवान सिंह मेड़तिया के नाम दौड़ में आगे हैं। तीनों नेताओं ने अपने स्तर पर पार्षदों का जुगाड़ करने का आश्वासन पार्टी को दिया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: