महापौर अनिल कल्ला ने डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण, सफाई कंपनी पर जताई नाराजगी, देखे वीडियो
महापौर अनिल कल्ला ने डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण, सफाई कंपनी पर जताई नाराजगी, देखे वीडियो
बल्लभ गार्डन में वाहनों की स्थिति और कचरा संग्रहण व्यवस्था की ली जानकारी, खराब टिपर जल्द दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बीकानेर। नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने शुक्रवार को बल्लभ गार्डन स्थित डंपिंग यार्ड और टैक्सी-ट्रैक्टर पार्किंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और कचरा संग्रहण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्थाओं पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को फटकार लगाई।
177 टिपर उपलब्ध, 115 का हो रहा संचालन
निरीक्षण के दौरान कंपनी के सुपरवाइजर ने महापौर को बताया कि कचरा संग्रहण के लिए वर्तमान में 177 टिपर उपलब्ध हैं, जिनमें से 115 संचालित हो रहे हैं, जबकि 15 टिपर ब्रेकडाउन की स्थिति में हैं। इसके अलावा 72 ट्रैक्टर भी उपलब्ध हैं।
खराब वाहनों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
महापौर अनिल कल्ला ने खराब पड़े वाहनों को शीघ्र दुरुस्त करवाने और सभी वाहनों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावी होनी चाहिए और शहर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित कचरा संग्रहण और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जहां भी लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ