Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बिजली विभाग में निकली बंपर भर्तिया, जाने कब से कर सकते हैं आवेदन

rk
3 weeks ago
बिजली विभाग में निकली बंपर भर्तिया, जाने कब से कर सकते हैं आवेदन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सरकारी नौकरी की भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। राजस्थान सरकार ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड  ने बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के तहत पांचों बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर , जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।

 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी।
सबसे ज्यादा जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-द्वितीय के 765 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती से राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में नियुक्ति दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया- बजट घोषणा के अनुरूप यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

 


आवेदन से जुड़ी जानकारी जुलाई में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी जुलाई 2026 से ऊर्जा विभाग और बिजली निगमों की वेबसाइटों पर उपलब्ध लिंक से आवेदन कर सकेंगे।
विभाग के अनुसार जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 727 पद, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 110 पद, जूनियर इंजीनियर सिविल के 32 पद, जूनियर अकाउंटेट के 371 पद, जूनियर असिस्टेंट के 765 पदों पर भर्ती होगी। 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: