Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ढाणी  में लगी भीषण आग, छप्परे में बंधी दो गायें जिंदा जली

rk
4 months ago
बीकानेर: ढाणी  में लगी भीषण आग, छप्परे में बंधी दो गायें जिंदा जली

बीकानेर: ढाणी  में लगी भीषण आग, छप्परे में बंधी दो गायें जिंदा जली

खुलासा ऑनलाइन। पांचू छोटा क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे लिखमाराम जाट की ढाणी में बने एक छप्पर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छप्पर के नीचे बंधी दो गायें जिंदा जल गईं, जिससे पशुपालक को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार हादसे के समय परिवार के सदस्य पास ही आयोजित एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास की ढाणियों से हेमाराम, देवाराम और जोगाराम सहित कई ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने निजी स्तर पर पानी के टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दोनों गायों की मौत हो चुकी थी और छप्पर भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। पांचू छोटा निवासी बंशीलाल ने बताया कि पांचू पंचायत समिति मुख्यालय से करीब 40 गांव जुड़े हुए हैं, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में कोई अग्निशमन केंद्र नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने की स्थिति में दमकल को नोखा या देशनोक से बुलाना पड़ता है, जिसे मौके पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #khulasa online #panchu #panchu news
Share: