Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

किसान के खेत में लगी भीषण आग, गैस टंकी में हुआ विस्फोटतीन फ्रिज-कूलर और बीज जलकर राख, किसान झुलसा

Bansal
6 hours ago
किसान के खेत में लगी भीषण आग, गैस टंकी में हुआ विस्फोटतीन फ्रिज-कूलर और बीज जलकर राख, किसान झुलसा

किसान के खेत में लगी भीषण आग, गैस टंकी में हुआ विस्फोटतीन फ्रिज-कूलर और बीज जलकर राख, किसान झुलसा 

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 465 आरडी स्थित चक 1 डीएलएसएम में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक किसान के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने छप्पर में रखे घरेलू और कृषि संबंधी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग बुझाने के प्रयास में एक किसान के हाथ झुलस गए। सरपंच नरेंद्र सिंह और उपसरपंच बचन सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के खेतों में लगे ट्यूबवेल चालू करवाकर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

सरपंच नरेंद्र सिंह के अनुसार, 1 डीएलएसएम निवासी भरत सिंह के खेत में सब्जी की खेती करने वाले काश्तकार फखरुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग से छप्पर में रखे करीब एक क्विंटल सब्जियों के बीज, तीन कूलर, तीन फ्रिज और गैस टंकी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान गैस टंकी में विस्फोट भी हुआ। छप्पर में बंधी एक बकरी भी आग की चपेट में आने से झुलस गई।

घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार योगेंद्र सिंह और 465 चौकी प्रभारी जेठाराम मेघवाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: