Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Live Updates

केईएम रोड बाजार में अग्रवाल नमकीन भंडार में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

rk
4 months ago
केईएम रोड बाजार में अग्रवाल नमकीन भंडार में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

केईएम रोड बाजार में अग्रवाल नमकीन भंडार में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

main news

बीकानेर | बीकानेर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके केईएम रोड बाजार में स्थित अग्रवाल नमकीन भंडार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान से धुआं उठने लगा, जिसे देखकर वहां काम कर रहे कर्मचारी बाहर की ओर भागे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और हर संभव मदद करने में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग अग्रवाल नमकीन भंडार के ऊपरी तले में लगी है, जहां नमकीन तैयार की जाती है। इस हिस्से में गैस सिलेंडर सहित कई उपकरण रखे हुए थे, जिनसे आग के विकराल रूप लेने का खतरा बना हुआ था। हालांकि कर्मचारियों की सूझबूझ से एक-एक कर गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़े हादसे की आशंका काफी हद तक टल गई।

फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: