रोही में बनी ढाणी में लगी भीषण आग, लाख रुपये का हुआ नुकसान, धान जलकर हुआ राख
रोही में बनी ढाणी में लगी भीषण आग, लाख रुपये का हुआ नुकसान, धान जलकर हुआ राख
बीकानेर। बीकानेर में अजरनसर के रामसरा की रोही में बनी एक ढाणी में भीषण आग लग गई। आग से सिंचाई में उपयोग होने वाले 130 से अधिक पाइप, फव्वारे, गेहूं और कट्टों में रखा ग्वार जलकर राख हो गया। हादसे में किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर पीडि़त किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मामला जिले के अरजनसर क्षेत्र के समीप रामसरा की रोही का है। nआग ने विकराल रूप लिया रामसरा निवासी धर्मपाल ओझाईया के अनुसार गौरीशंकर पुत्र मलूराम शर्मा के खेत में बनी ढाणी में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के खेतों में मौजूद किसानों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सिंचाई का सामान और अनाज नष्ट आग पर काबू पाने तक ढाणी में रखा अधिकांश कृषि सामान जल चुका था। हादसे में करीब 130 सिंचाई पाइप, फव्वारे, गेहूं और कट्टों में रखा ग्वार पूरी तरह नष्ट हो गया इससे किसान को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सर्वे करवाकर सहायता देने की मांगघटना के बाद ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर पीडि़त किसान को शीघ्र राजकीय सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से किसान दोबारा खेती का कार्य शुरू कर सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भी चिंता का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ