बीकानेर: मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ा जनसैलाब, ‘नियाग्रा फॉल’ बना आकर्षण का केंद्र
बीकानेर: मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ा जनसैलाब, ‘नियाग्रा फॉल’ बना आकर्षण का केंद्र
बीकानेर: सादुल क्लब मैदान में आयोजित मेगा ट्रेड फेयर एवं फैमिली फन पार्क अपने अंतिम दिनों में शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और स्वाद का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गर्मी की छुट्टियों के चलते प्रतिदिन शाम होते ही मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है, जो देर रात तक बनी रहती है। इस बार मेले की मुख्य थीम ‘मेट्रो डिज्नीलैंड फैमिली फन पार्क’ लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। आकर्षक रोशनी और कलात्मक सजावट के साथ-साथ ‘नियाग्रा फॉल’ और ‘न्यूयॉर्क सिटी’ की तर्ज पर तैयार किए गए विशेष सेटअप युवाओं और बच्चों के लिए सेल्फी व वीडियो बनाने का पसंदीदा स्पॉट बने हुए हैं।
मनोरंजन के लिए लगाए गए विशाल झूले और रोमांचक राइड्स युवाओं को खूब रोमांचित कर रहे हैं। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां घरेलू उपयोग के सामान, फैशन ज्वेलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, हैंडीक्राफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की विस्तृत शृंखला उपलब्ध है। इसके अलावा, फूड ज़ोन में लोग पावभाजी, चाट, डोसा, पिज्जा, बर्गर और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का लुत्फ उठा रहे हैं। बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण में अलग से मनोरंजन जोन बनाया गया है। साथ ही आगंतुकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, पेयजल, सफाई और निशुल्क पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि मेले के समापन में अब कुछ ही दिन बचे हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ