Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

स्व. गुलाब  गहलोत की जयंती पर 10 अक्टूबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर, पोस्टर का किया विमोचन

Bansal
2 weeks ago
स्व. गुलाब  गहलोत की जयंती पर 10 अक्टूबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर, पोस्टर का किया विमोचन


स्व. गुलाब  गहलोत की जयंती पर 10 अक्टूबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर, पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। स्व. गुलाब जी गहलोत की जयंती के अवसर पर गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कार्यालय में किया गया। विदित है कि स्वर्गीय गहलोत बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल (युवा प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष व बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कार्यकारी सदस्य भी रहे हैं।
इस अवसर पर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, शांतिलाल कोचर, मोहन लाल मावानी, नरेंद्र गहलोत, घनश्याम तंवर, शिवेंद्र मिश्रा, मनीष भाटी आदि ने पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं रक्तदान करने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर इस पुनीत कार्य से जोडऩे का संकल्प लिया।
अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि स्व. गुलाब जी गहलोत का जीवन सेवा, परोपकार और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृति में लगातार सेवा कार्य किया जाना उनके सेवा भाव और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का अनुकरणीय प्रयास है। रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी है।
सचिव संजय जैन सांड ने बीकानेर के व्यापारियों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि 10 अक्टूबर को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और मानव सेवा के इस पुनीत अभियान को सफल बनाएं।
उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्व. गुलाब जी गहलोत की मधुर स्मृति में रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद के जीवन की डोर मजबूत करें। 
मोहन मवानी व नरेंद्र गहलोत  ने बताया कि
गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से होटल कला मंदिर, शिव वैली, नोखा रोड, बीकानेर में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा । 
जेठमल गहलोत एवं सुनील गहलोत ने बीकानेर नगर निवासियों से अपील है कि परोपकार के इस कार्य में सहभागिता दर्ज करें । 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: