स्प्रे करते विवाहिता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के 10 सीडीवाई बिजेरी गांव में खेत में फसल पर स्प्रे करते समय एक 18 वर्षीय विवाहिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां करीब पांच दिन तक उपचार चलने के बाद उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2026 को मृतका के ससुर सरवर खान निवासी 10 सीडीवाई बिजेरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 13 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा अस्मिल खान और उसकी पत्नी फातमा खेत में फसल पर स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान फातमा की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन तत्काल फातमा को लेकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उसी दिन करीब तीन बजे उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 18 सितंबर को रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान फातमा की मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ