Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

विवाहिता को युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Bansal
9 months ago
विवाहिता को युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

विवाहिता को युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
बीकानेर। नोखा थाने में फलोदी जिले की निवासी एक विवाहिता ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण करने, बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म, गहने लूटने व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए लगाते हुए फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से 18 जनवरी को एक जीरो नंबरी मामला दर्ज हुआ हैं। पीडि़ता विवाहिता ने इस संबंध में फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने बताया कि वह इलाज व आंखों की जांच के लिए अपने गांव बूंगड़ी गांव से नोखा गई थी। इसी दौरान नोखा में उसकी पहचान हरीश मेघवाल जो नोखा तहसील का मेघासरिया गांव निवासी है से हुई, जो उससे मिला और बाजार आने को कहा। इसके बाद पीडि़त को वह उसे होटल में ले गया, जहां उसको ठंडा पिलाया गया। जिसमें नशीला पदार्थ मिला होने के कारण कुछ देर बाद सिर भारी होने लगा।
इसी दौरान महेन्द्र निवासी सिवाणा वाला भी वहां पहुंचा। परिवादियों ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि वे दोनों उसे टैक्सी में बिठाकर बाबड़सर फांटा ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई, होश में न रहने की हालत में आरोपियों ने उसके पास मौजूद 11 हजार रुपए नकद, सोने की रखड़ी और एक तोला वजन का ओम का लॉकेट छीन लिया। पीडि़त को दोनों व्यक्ति बीकानेर व डूंगरगढ़ घुमाते हुए दोबारा नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिसके कारण उसको होश नहीं रहा। बाद में उसको बीकानेर में एक कमरा किराये पर लेकर करीब 20 दिनों तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान लगातार नशीली गोलियां दी जाती रहीं।
पीडि़ता ने बताया कि जब नशे का असर कम हुआ तो उसने अपने गहनों व रकम के बारे में पूछा, जिस पर आरोपियों ने सामान लौटाने से इनकार कर दिया। वहां किसी तरह मौका मिलने पर उसने अपने पति को फोन कर होटल का पता बताया और जानकारी दी। इसके बाद पति व परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी उसे धमका रहे हैं कि उसके अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ की है। मामले की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह के रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: