विवाहिता अचानक घर से हुई लापता, पति ने लगाया एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप
विवाहिता अचानक घर से हुई लापता, पति ने लगाया एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप
कोलायत। कोलायत थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पति महेंद्र पुत्र उत्तमाराम जाटव निवासी वार्ड नंबर 2 कोलायत ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 सितंबर 2026 सुबह करीब दस बजे से 1 अक्टूबर दोपहर करीब 2 बजे के बीच महेंद्र की पत्नी घर से लापता हो गई। परिजनों ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।रिपोर्ट में महेंद्र ने आरोप लगाया है कि छतरगढ़ निवासी छगन मेघवाल उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्रतापदान द्वारा की जा रही है। पुलिस महिला की तलाश के साथ-साथ रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ