दहेज के लिए विवाहिता को किया परेशान, बाइक व पैसे मांगने का आरोप
दहेज के लिए विवाहिता को किया परेशान, बाइक व पैसे मांगने का आरोप
श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र जाखासर निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया पूजा ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसकी एवं उसकी बहन की शादी एक साथ ही हुई थी।ससुराल पक्ष द्वारा उसको कम दहेज का कहकर प्रताडि़त कर रहे हैं और बाइक एवं दो लाख रुपए की मांग की गई जब दहेज की मांग पुरी नहीं हुई तो उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया गया । पुलिस ने परिवादीया की शिकायत पर चेनाराम, मालाराम, भंवरी देवी, कैलाश निवासी इंयारा के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ