Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

घर से बीकानेर जाने का कहकर निकली विवाहिता लापता, दो बच्चों को भी साथ ले गई

Bansal
6 hours ago
घर से बीकानेर जाने का कहकर निकली विवाहिता लापता, दो बच्चों को भी साथ ले गई

घर से बीकानेर जाने का कहकर निकली विवाहिता लापता, दो बच्चों को भी साथ ले गई

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के फुलदेसर गांव से विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता 18 अक्टूबर की सुबह अपनी 8 वर्षीय पुत्री और 10 वर्षीय पुत्र को साथ लेकर दवाई लाने के लिए बीकानेर जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में विवाहिता के देवर ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर में परिजनों ने विवाहिता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद विवाहिता और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया। वह न तो अपने पीहर पहुंची और न ही वापस घर लौटी।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हरलाल को सौंपी गई है। पुलिस विवाहिता और दोनों बच्चों की तलाश के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: