Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बोलेरो की टक्कर से विवाहिता की मौत, इस जगह मंदिर से लौटते समय हादसा

Bansal
2 months ago
बोलेरो की टक्कर से विवाहिता की मौत, इस जगह मंदिर से लौटते समय हादसा

बोलेरो की टक्कर से विवाहिता की मौत, इस जगह मंदिर से लौटते समय हादसा 

चूरू। सदर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा बास के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला मंदिर से अपने घर लौट रही थी, तभी एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना उस समय हुई जब विवाहिता सड़क के किनारे चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

मृतका की पहचान रामपुरा बास निवासी सुमन कंवर (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमन गांव के मंदिर से घर लौट रही थी और सड़क किनारे चल रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए सुमन कंवर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विवाहिता के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। शनिवार सुबह कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: