Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत चार पर मामला दर्ज

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत चार पर मामला दर्ज

बीकानेर: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत चार पर मामला दर्ज

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, श्रीगंगानगर जिले के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र स्थित भाटों का मोहल्ला, वार्ड नंबर 12 निवासी प्रकाश पुत्र मनोहर लाल भाट (45) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी पुत्री तमन्ना का विवाह रामदेव के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति, ससुर, सास और जेठ द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

परिवादी का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तमन्ना को लगातार परेशान किया गया, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पति रामदेव, ससुर रामकिशन, जेठ गणेश और सास इंदिरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 80(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आरपीएस संजीव चौहान (SIUCAW, बीकानेर) को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: