विवाहिता के साथ दहेज के लिए की मारपीट, मांग पुरी नहीं करने पर दी मारने की धमकी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। दहेज लोभियों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बिग्गाबास से जुड़ी है। इस सम्बंध में प्रार्थिया संजू कंवर ने अपने पति प्रताप, ससुर रामसिंह, सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 के मई में उसका विवाह हुआ।
इस दौरान प्रार्थिया के पिता ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद आरोपित उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने उससे मोटर साइकिल, एक लाख की नकदी की मांग की और मांग पुरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की।
प्रार्थिया ने बताया कि जुलाई 2025 में जब उसके पिता ससुराल आए तो आरोपियों ने मांग पुरी नहीं करने पर प्रार्थिया को मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसके पिता उसे पीहर ले गए। वर्ष 2026 के मई में आरोपी उसके पीहर आए औैर दहेज की मंाग दोहराई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ