विवाहिता के साथ अपनों ने की मारपीट, पति, देवर सहित तीन पर आरोप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के साथ उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने की खबर सामने आयी हे। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में शेरूणा थाने में धापूदेवी ने अपने पति चैननाथ, देवर खिराजनाथ, उसके बेटे हेतनाथ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थिया ने बताया कि 16 जुलाई की दोपहर को तीन बजे के आसपास तीनों उसके अनाधिकृत रूप से घर में घुसे। जहां पर आरोपियों ने मकान पर कब्जे की नियत से घुसे थे। जब प्रार्थिया ने उसके घर में घुसने का विरोध किया तेा आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ