विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के रीड़ी गांव निवासी एक विवाहिता ने हनुमानगढ़ जिले के नोहर निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद से दहेज के लिए परेशान करने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2018 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि संतान नहीं होने को लेकर उसे ताने दिए जाते थे और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
मामा ससुर पर भी गंभीर आरोप
विवाहिता ने अपने मामा ससुर पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, ऐसा करने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर ढोलूराम, ज्ञानचंद, गिरदावरी, देवी, जगदीश और गोरा देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ