मारपीट के मामले में युवक ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है इस संबंध में जयमलसर निवासी प्रताप सिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को शिवसिंह पुत्र भीखसिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र शेरसिंह और दीवान सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी जयमलसर ने उस पर डंडों से मारपीट घायल कर दिया। हमले में उसकी आंख, सिर, पीठ और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ