मरीजों की सेवा के लिए भेंट की व्हील चेयर
बीकानेर। डॉक्टर अल्ताफ अहमद भूतपूर्व जिला पशुपालन अधिकारी बीकानेर की 33 वीं पुण्यतिथि पर सिद्धिकी परिवार पर अल खिदमत फाउंडेशन की तरफ से जीरिएट्रीक डिपार्टमेंट में 10 व्हील चेयर मरीजों की सेवा के लिए भेंट की गई। इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर बीसी घीया, डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. सुभाष गौड , रोटरी क्लब मरुधरा के अध्यक्ष सुधीर भार्गव, सचिव राजीव मिड्ढा, सहायक प्रांत पाल कैलाश कुमावत, रोटेरियन मनोज गुप्ता व परिवार के अन्य सदस्य रमज़ान मुगल, अयान सिद्दीकी, नावेद सिद्दीकी, तारीख कुरैशी, सैयद ताहिर, रेहान आदि उपस्थित रहे। पीबीएम अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधा हेतु सिद्धकी परिवार व अल खिदमत फाउंडेशन के जावेद सिद्दीकी वह शकील अहमद द्वारा सभी का धन्यवाद क्या पेश किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ