बेटे की जमानत देने से इनकार पर युवक की अंगुलियां काटने का आरोप, लहूलुहान हालत में मिला
बेटे की जमानत देने से इनकार पर युवक की अंगुलियां काटने का आरोप, लहूलुहान हालत में मिला
बीकानेर। बेटे की जमानत देने के लिए एक युवक को घर से ले जाने और इंकार करने पर उसकी अंगुलिया काट देने, सूनसान जगह पर मरने के लिए छोड़ देने के आरोप में एक दंपत्ती सहित तीन के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
39 वर्षीय लेखराम पुत्र सुरजाराम मेघवाल निवासी कल्याणसर पुराना ने इसी गांव के रामचंद्र जाट, उसकी पत्नी, लच्छाराम के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर 2026 की सुबह 10.30 बजे उसके भाई तेजाराम को आरोपी अपने साथ घर से ले गए। परिवादी की माँ सोहनी देवी को उसे काम से ले जाने व शाम को वापिस घर छोड़ देने की बात कही। जब माँ ने काम पूछा तो आरोपियों ने कुछ नहीं बताया तो माँ ने तेजाराम को ले जाने से मना कर दिया। तब रामचंद्र ने अपने बेटे की जमानत तेजाराम से भरवाने व उसके बाद वापिस घर छोड़ देने की बात कही। शाम को तेजाराम घर नहीं लौटा तो परिवादी ने उसकी तलाश शुरू की। परिवादी ने अपने ही गांव में ड्राईवरी करने वाले बजरंग से पूछताछ की और उसे लेकर ढूंढने निकला। आरोपी ने फोन पर उसके भाई के 1500 किलोमीटर दूर होने व उसे ले आने की बात कही। परिवादी को जानकारी मिली की तेजाराम मध्यप्रदेश में गणगौर होटल पर है। परिवादी वहां पहुंचा और होटल मालिक से पूछताछ कर अपने भाई के पास पहुंचा तो देखा वह एक सूनसान जगह पर खून से लथपथ कच्छा बनियान में बैठा था। उसके दाएं हाथ की अंगुलिया कटी हुई थी और घबराया हुआ पीड़ित कुछ नहीं बता पाया। परिवादी ने पीबीएम अस्पताल लाकर उसका ईलाज करवाया जहां डॉक्टरों हाथ काटे जाने की जानकारी दी है। परिवादी ने बताया कि पीड़ित खौफ में है और कुछ भी नहीं बता पा रहा है। उसकी पत्नी व एक बच्चा उसपर आश्रित है और आरोपियों ने जानबूझकर उसके हाथ की अंगुलिया काट दी और उसे मरने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ