मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन राशि के लोगों का पलट सकता है समय, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव
मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन राशि के लोगों का पलट सकता है समय, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव
ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल इस नक्षत्र में 12 नवंबर 2026 तक रहेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जिन्हें मंगल का मित्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में मंगल के इस नक्षत्र में रहने से कुछ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापार, करियर और भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही, लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं और नए अवसरों से लाभ मिलने की संभावना है। खासतौर पर तीन राशि के जातकों पर किस्मत मेहरबान रह सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगल के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर से किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से जुड़ी किसी बड़ी योजना पर काम शुरू हो सकता है और घर-परिवार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं। इस दौरान सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दिला सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई अपना जीवन में बड़ी खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान नई योजनाओं पर काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में आपको मनचाही सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनाने और उनके साथ मिलकर काम करने से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है। साथ ही, किसी महत्वपूर्ण काम में बड़ी सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ