मंगल-गुरु की युति से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में वृद्धि के योग
मंगल-गुरु की युति से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में वृद्धि के योग
12 नवंबर को मंगल राशि परिवर्तन करेंगे जिससे गुरु संग युति करेंगे। पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर को मंगल अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में गुरु पहले से मौजूद हैं, जिसके चलते हैं इस राशि में मंगल-गुरु की युति होगी। मंगल-गुरु की युति से कुछ राशि वालों को अच्छे और सुखद परिणाम मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस युति से लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
12 नवंबर को बनने वाली युति कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु की युति आपके दूसरे भाव में होगी जो धन और वाणी का भाव कहा जाता है। मंगल-गुरु की युति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने के बेहतर अवसर बनेगा और भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु-मंगल की युति आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। यह भाव इच्छा पूर्ति और आय में वृद्धि का होता है। इससे धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को करियर में बेहतर अवसर मिलेगा। करियर में कोई ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति आपके दशम भाव में होगी। मंगल आपकी राशि के स्वामी ग्रह भी हैं जिससे आपको अच्छा लाभ हासिल होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी प्राप्त करने के सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबल में अच्छी रहेगी। अचानक से कोई बड़ी डील हो सकती है जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर अवसर प्राप्ति हो सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ